संजय वाणी, आलीराजपुर। शहर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स बेचने के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसडीएम निधि मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई गोदामों और दुकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा की सोशल मीडिया शिकायत के बाद की गई।
50 की बोतल 55 रुपए में बेची जा रही थी
जांच के दौरान कई जगहों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और खाद्य सामग्री मिली, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। टीम ने कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेज दिए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत वसूल रहे थे, 50 रुपए की बोतल 55 रुपए में बेची जा रही थी।
‘अली’ से ‘आली’… एक अक्षर बदला और कागज-ज़ुबान का फर्क खत्म; अलीराजपुर अब बना आलीराजपुर
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
एसडीएम ने सख्त चेतावनी दी है कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

