भोपाल। राजधानी भोपाल में छात्रा से दुष्कर्म का सनसीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर एमपी नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध का खौफनाक अंत: पति बना रास्ते का कांटा, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची हत्या की साजिश, मंदसौर मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा
21 वर्षीय छात्रा वर्तमान में अशोका गार्डन में किराए के मकान में रहती है। जहां वह नीट की तैयारी कर रही थी। पीड़िता की फेसबुक पर 30 वर्षीय संजीव परिहार से दोस्ती हुई थी। संजीव मूलतः मुलताई का रहने वाला है। छात्रा और संजीव की दोस्ती काफी गहरी हो गई और बातचीत के दौरान दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा।
यह भी पढ़ें: बंदर भगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, पल भर में हुई मौत, 5 दिन पहले ही ज्वाइन की थी नौकरी
धीरे-धीरे दोनों में मुलाकात होने लगी और इस बीच युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन कुछ समय बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इससे इनकार कर दिया। जिससे आहत होकर पीड़िता ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश में जुट गई है।

