संजय पाटीदार, भोपाल। सार्थक एप में चिकित्सकों और स्टाफ के नियम विरुद्ध अटेंडेंस लगाने की गड़बड़ी पाए जाने पर भोपाल सीएमएचओ मनीष शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दो चिकित्सकों और एक कर्मचारी का वेतन काटकर कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है।  

सीएमएचओ कार्यालय ने सार्थक एप की नियमित समीक्षा के दौरान पाया गया था कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शक्ति गोलाइत महीने के आधे दिन कार्यस्थल से दूर अटेंडेंस दर्ज करवा रही थी और ज्यादातर समय चेक आउट भी नहीं किया था। सी एम एच ओ ने इनकी 15 दिन की सैलरी कटौती के आदेश जारी किए हैं।

बांडेड डॉ. अभिप्शा शर्मा ने भी निर्धारित कार्यस्थल से 8.5 किलोमीटर की दूरी से चेक इन और चेक आउट कर उपस्थिति दर्ज करवाई थी। इसी प्रकार हेमलता मालवीय भी लगभग 10 किलोमीटर दूर से उपस्थित लग रही थी। जानकारी मिलने पर दोनों का एक माह का वेतन काटा गया है। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m