प्रदीप मालवीय, उज्जैन। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के नाम से चार संतो को जूना अखाड़ा के फर्जी लेटर पर महाकाल गर्भगृह में प्रवेश ओर जल अर्पण कराने की व्यवस्था का लेटर जारी किया गया, जिसमें नकली सील ओर साइन कर मंदिर पंहुचाकर अनुमति मांगी गई। मामला 11 अगस्त का बताया जा रहा है जिसकी शिकायत मामले की जानकारी आने के बाद गई है।
पत्र में अनुमति मागने पर मंदिर समिति ने इसकी सत्यता की पुष्टि के लिए जूना अखाड़े से संपर्क किया। बताया जा रहा कि अखाड़े की ओर से स्पष्ट किया गया कि संरक्षक हरिगिरि महाराज ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है। मामला सामने आने के बाद अखाड़े ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाकाल थाने में शिकायत की ओर शिकायत के साथ कथित फर्जी पत्र भी पुलिस को सौंपा।
अखाड़े ने पत्र तैयार करने और इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महाकाल थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और जांच के बाद कार्रवाई करने का कह रही है कि यह पत्र किसने लिखा और उसका मकसद किया था।
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती के अनुसार 11 अगस्त को महाकाल मंदिर समिति के पास एक पत्र पहुंचा । यह पत्र अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के नाम से जारी किया गया था और उस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे । मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिन चार संतो के नाम है उनके बारे में कोई जानकारी नही है।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


