शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के कई अभियान पर पिछले कुछ समय से ब्रेक लगा हुए है। इसके साथ ही कई नियुक्तियों पर भी फैसला नहीं हो पा रहा है जिसके चलते पिछले 5 महीने से मीडिया विभाग बिना प्रवक्ता के कार्य कर रहा है।

वहीं मीनाक्षी नटराजन के एपिसोड के बाद पूरी तरह से कांग्रेस के संगठन का कामकाज फिलहाल बंद पड़ा हुआ है। AICC की मंजूरी के बाद भी घर-घर चलो और जन संवाद अभियान शुरू नहीं हो पाए। 30 हजार परिवारों तक पहुंचने का टारगेट फाइलों में ही दफन है। 25 मई से होने वाले ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन भी अब तक लटके हैं। मीडिया विभाग पिछले 5 महीने से बिना प्रवक्ता के चल रहा है।

एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट: 5 मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा, रिपोर्ट कार्ड में कमजोर मिले,

जमीन पर कोई अभियान शुरू नहीं

राज्यसभा नामांकन विवाद ने MP कांग्रेस की रणनीति पर ब्रेक लगा दिया है। एआईसीसी (AICC) ने हरी झंडी दे दी थी, लेकिन जमीन पर कोई अभियान शुरू नहीं हुआ। घर-घर चलो अभियान और जन संवाद अभियान की सिर्फ प्लानिंग हुई, 30 हजार परिवारों तक पहुंचने और उनसे 100 इकट्ठा करने का अभियान भी ठप है। 25 मई से ब्लॉक अध्यक्षों के जन संवाद सम्मेलन होने थे, पर एक भी सम्मेलन नहीं हुआ, हालत ये है कि कांग्रेस का मीडिया विभाग करीब पांच महीने से बिना प्रवक्ताओं के काम कर रहा है, नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति अब तक अटकी है।

एमपी में ईडी का बड़ा खुलासा: सड़कों के निर्माण में हुआ नकली डामर का खेल, ₹55 करोड़ के फर्जी बिल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m