Family Full House : मुंबई। क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे-लंबे छक्कों से दर्शकों का दिल जीतने वाले रोहित शर्मा अब डांस फ्लोर पर भी धमाल मचाते नजर आएंगे। सोनी टीवी के शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ उनका डांस देखने को मिलेगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों 90 के दशक के हिट गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस खास एपिसोड में एक्टर चंकी पांडे भी दिखाई देंगे।

करिश्मा कपूर के साथ ‘ले गई ले गई’ पर नाचे रोहित शर्मा

शो के प्रोमो में रोहित शर्मा और करिश्मा कपूर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के मशहूर गाने ‘ले गई ले गई’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जुगलबंदी देखने लायक है और रोहित भी पूरे जोश के साथ कदम मिलाते नजर आ रहे हैं।

डांस के दौरान रोहित शर्मा ने करिश्मा कपूर से कहा कि उन्होंने फिल्मों में उन्हें डांस करते हुए देखा था, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि उन्हें उनके साथ डांस करने का मौका मिलेगा। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘जुड़वा’ के हिट गाने ‘चलती है क्या नौ से बारह’ पर भी जमकर डांस किया।

करिश्मा ने रोहित को दिया मजेदार निकनेम

इस एपिसोड में डांस के साथ-साथ मस्ती भी देखने को मिलेगी। प्रोमो में करिश्मा कपूर रोहित शर्मा को एक नया निकनेम देती नजर आती हैं। कपूर परिवार में निकनेम रखने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रोहित को ‘पूकी पुलशॉटर’ नाम दिया। यह नाम रोहित के क्रिकेटिंग अंदाज और उनके छक्कों से जुड़ा है।

चंकी पांडे के साथ करिश्मा कपूर की टीम का मुकाबला

‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ के इस एपिसोड में करिश्मा कपूर और चंकी पांडे की टीमें भी आमने-सामने होंगी। करिश्मा की टीम में उनके कजिन अरमान जैन और आदर जैन शामिल हैं। वहीं, चंकी पांडे की टीम ‘आखिरी पास्ता’ में नीलम कोठारी और समीर सोनी नजर आएंगे।

शो में इन सितारों के बीच मस्ती, बातचीत और मनोरंजक मुकाबला देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा और करिश्मा कपूर का डांस प्रोमो सामने आने के बाद इस एपिसोड को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

Ananya-Aarav: अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ छुट्टियां मना रहीं अनन्या पांडे, बेकिंग करते हुए फोटो वायरल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m