फरीदकोट। फरीदकोट स्थित सखी मित्र विंग में कार्यरत महिला एएसआई ने अपनी ही 5 साल की पोती को धूप में दुपट्टे से गेट पर बांध दिया। मासूम कई घंटे तक धूप में तड़पती और रोती रही। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने महिला एएसआई को तुरंत सस्पेंड कर दिया।
डोगर बस्ती में रहने वाली एएसआई सरबजीत कौर, जो सदर थाने में बतौर महिला मित्र है। एएसआई दादी ने शरारतों से तंग आकर पोती के हाथ-पैर बांधे और फिर घर के मेन गेट से बांध दिया। जब बच्ची के रोने की आवाजें पड़ोसियों ने सुनीं तो वे इकट्ठा हो गए, जिन्होंने घटना की वीडियो बनाई। वीडियो में बच्ची रो रही थी और कह रही थी कि मुझे मम्मी ने बांध दिया। स्थानीय लोगों ने कहा, घर का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की तो महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई। लोगों का कहना है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल में रहते हैं और बच्ची की देखभाल दादी ही करती है।

महिला एएसआई का पति बीमार है, जिस कारण वह परेशान रहती है। कुछ पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची अक्सर घर से बाहर खेलने जाती है।डीएसपी तिरलोचन सिंह के मुताबिक सरबजीत कौर खुद कानून जानती हैं, फिर भी बच्चे से दुर्व्यवहार गलत है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया गया है।
- Punjab Stubble Burning: पराली जलाने वालों पर सैटेलाइट की पैनी नजर, 6 दिन में 15 मामले; अमृतसर सबसे आगे
- MSc के छात्र की जंगल में फंदे से लटकी मिली लाश: इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस
- क्या अब चुनाव गुंडागर्दी से जीते जाएंगे? हरीश रावत ने कांग्रेस विधायक को पीटने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा…
- उत्तराखंड 2027: क्या टूटेगा हर 5 साल वाला मिथक या बीजेपी रचेगी नया इतिहास?
- UNGA में ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- ‘कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे’, भारत-पाक युद्ध रोकने का भी किया दावा



