अमृतसर. किसान नेताओं ने शुक्रवार को शंभू सीमा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। किसान नेता सर्वण सिंह पंधेर ने इस दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार बिगड़ रही है। इस संबंध में अंबाला के डीसी ने संगरूर के डीसी को पत्र लिखा है।
सरकार पर निशाना साधते हुए पंधेर ने कहा कि सरकार हम पर डिजिटल इमरजेंसी लगाने की तैयारी कर रही है। हमारे सोशल मीडिया पेजों पर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया है।
उन्होंने कहा कि हमारे जत्थे के आगे बढ़ने पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई से सरकार की सच्चाई सामने आ रही है। हमारा संदेश देश के हर गांव तक पहुंच रहा है। इसी कारण सरकार के नेता हमारे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि यदि रामचंद्र जांगड़ा के पास कोई तथ्य हैं, तो उन्हें पेश करें। हरियाणा की बेटियों के खिलाफ दिए बयान की जांच एजेंसियों को करनी चाहिए, नहीं तो सांसद रामचंद्र जांगड़ा को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जांगड़ा को पार्टी से निकाल देना चाहिए।

उन्होंने सवाल किया कि किस संविधान के तहत पैदल जा रहे किसानों को रोका जा रहा है। इसे संसद की संवैधानिक बहस में उठाया जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा है कि सरकार को किसानों से सीधे संवाद करना चाहिए और उन पर बल प्रयोग नहीं करना चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर दोनों मंचों पर चर्चा करेंगे और बयान देंगे। लेकिन देखना यह होगा कि सरकार इन टिप्पणियों पर क्या कदम उठाती है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी किसानों ने पिछले हफ्ते दो बार दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद मार्च को वापस ले लिया गया। किसानों ने दावा किया कि पुलिस की इस कार्रवाई में कई किसान घायल हो गए। उन्होंने शांतिपूर्ण जुलूस पर पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

