शंभू बॉर्डर में किसान लगातार अपनी मांगों पर लेटे हुए हैं और इन सबके बीच अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही है. इस वक्त शंभू ऑर्डर से बड़ी खबर सामने निकल कर आई है, जिसमें एक किसान ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है.
उसने यह कोशिश दिल्ली में कुछ नहीं कर पाने के कारण की है फिलहाल किस की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शंभू बॉर्डर पर सुसाइड करने की कोशिश करने वाले किसान की पहचान जोध सिंह के तौर पर की गई है। उसने एक जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किसान खन्ना का रहना वाला है। शनिवार को मोर्चे में पहुंचा था। सुत्रों की मानें तो किसानों को दिल्ली न जाने देने के कारण उसने यह कदम उठा लिया है।
किसान के इस कदम के उठाने के बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस जहरीले पदार्थ का उसने सेवन किया था वह काफी नुकसानदायक है और यही कारण है कि तुरंत किसान की हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद उसके साथ रहने वाले किसान भी काफी दुखी हो गए हैं और सभी अपने किसान भाई के जल्दी ही ठीक होने की विनती कर रहे हैं। हालांकि इस पूरी घटना की जांच टीम कर रही है।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

