शंभू बॉर्डर। किसान दिल्ली जाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नई रणनीति बनाई है, जिसमें शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली पैदल जाने की कोशिश करेगा। यह फैसला मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुई बैठक में लिया गया। खबर यह भी समाने आई है कि पंजाब में इंटरनेट सुविधा बंद की जा रही है किसानों को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में आगे बढ़ने को लेकर नई रणनीति बनाई गई है। इसके लिए इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भी कई जानकारी दी। इस मौके पर किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि 13 दिसंबर को इस आंदोलन को 10 महीने पूरे हो रहे हैं। ऐसे में 13 तारीख को बड़ी सभा होगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

किसान नेताओं ने कहा कि जैसे हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद है, वैसे ही उन्हें पता चला है कि पंजाब में भी बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर तक इंटरनेट बंद किया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक बैठक का कोई निमंत्रण नहीं आया है।
- फ्रिज में कितने दिन तक सुरक्षित रहते हैं पके हुए चावल ? जानिए स्टोर करने और दोबारा गर्म करने का सही तरीका
- फ्यूल स्टेशन पर पिस्तौल और चाकू की नोक पर लूटः पहले भरवाया पेट्रोल, फिर सेल्समैन के पास मोटी रकम देखकर वारदात को दिया अंजाम
- जनवरी में बजनी थीं शादी की शहनाइयां, उससे पहले उठी इकलौते बेटे की अर्थी
- NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ किया संवाद; त्योहारी सीजन में रेहड़ी-पटरी वालों को परेशान करने पर प्रशासन को सख्त निर्देश
- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पटना एम्स में चल रहा इलाज

