पटियाला। सरकार की सख्ती के बावजूद पंजाब में पराली जलाने का केस कम नहीं हो रहा है। हर दिन पलारी जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इधर किसान अपनी बात को रखते हुए सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने बड़े पैमाने में पलारी जलाकर अपना रोष व्यक्त किया है।
पलारी जलाने की कार्रवाई से नाराज किसानों ने रविवार को मानसा में 20 एकड़ में पराली जलाकर प्रशासन को खुली चुनौती दी। इसके जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि वह सरकार के इस रवैए से नाराज हैं। पलारी जलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम की, लेकिन वापस जाते ही किसानों ने फिर आग लगा दी।
किसानों ने मांगा मुआवजा
पलारी को लेकर किसान भी काफी परेशान है और उन्होंने अपनी समस्या को बताते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की है लेकिन उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी समस्या को सरकार कभी भी नहीं समझ रही है और इसे नजर अंदाज कर रही है।

किसान नेता जगदेव सिंह, जुगराज सिंह व रूबल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पराली की समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। वे पिछले लंबे समय से पराली के निपटारे के लिए राज्य सरकार से 500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, परंतु राज्य सरकार कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
- राजा और राजकुमार एक साथ : इन राशियों के लिए आगामी 30 दिन होने वाले सबसे बेहतर
- Jamshedpur Accident: स्कूल वैन में सवार बच्चों में मची चीख-पुकार, डिवाइडर से टकराकर पलटी स्थिति, 17 घायल, 2 गंभीर
- CM रेखा गुप्ता ने भरा अंगदान संकल्प पत्र, बोलीं- जरूरतमंदों को मिलेगा नया जीवन
- पापा को मत मारो… बेटे के सामने तड़प-तड़प कर निकली पिता की जान, पानी के छींटे पर हुआ था खूनी खेल
- Bastar News Update : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या… ‘आशीर्वाद का दीया’ को लेकर सियासत… नगर पंचायतों में वार्ड आरक्षण तय…


