हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पेयजल संकट और सूखे नदी-नालों से परेशान किसानों ने शुक्रवार को खंडवा-बड़ोदरा हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। लाखी बिलाली क्षेत्र के चार गांवों के 250 से अधिक किसान सुबह करीब  सड़क पर उतर आए। 

READ MORE: VIP एरिया में बेखौफ चोर: केंद्रीय और राज्य मंत्री के बंगले से चंद कदम दूर चोरी, CCTV तोड़कर उड़ाए 50 हजार

करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों की मांग थी कि पिपलाई टैंक से नहर का पानी नदी-नालों में छोड़ा जाए, ताकि पेयजल और पशुओं के लिए पानी की समस्या दूर हो सके।

READ MORE: रीवा में ठेकेदार के घर ईडी की दबिश: खंगाले जा रहे दस्तावेज, कार्रवाई से मचा हड़कंप 

किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने से वेदा, कुंदा और खारक सहित कई नदी-नाले सूख चुके हैं। क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m