पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बंद के दौरान आम जनता की सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। किसान नेता ने कहा कि बंद के दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य आपातकालीन सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
एयरपोर्ट पर यात्रियों और शादी समारोहों के वाहनों को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने में पूरी सहायता दी जाएगी। पंधेर ने युवाओं और जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद किसानों के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है। हम पूरे पंजाब, खासकर युवाओं से अनुरोध करते हैं कि मंच द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करें और इस बंद को समर्थन दें।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान है। हमें कई यूनियनों और समूहों से समर्थन मिला है। पंजाब के सरकारी और निजी कार्यालय दोनों बंद रहेंगे। 30 दिसंबर को रेल यातायात और सड़क यातायात भी बंद रहेगा।
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
