किसान आंदोलन के जुटे किसानों ने जगह-जगह रेल रोका है। इसके कारण यात्री काफी परेशान हुए है। कही पटरी पर अड़े किसानों ने ट्रेन रोकी है तो कही हाइवे जाम किया है। रेल रोकने के कारण कुल 108 ट्रेन प्रभावित हुई है।
प्रदर्शनकारी किसानों ने कई जगहों पर रेल पटरियों को ब्लॉक करने की तैयारी भी कर ली है। इसके चलते उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में नई दिल्ली और वैष्णो देवी और नई दिल्ली से अब अंदौरा स्टेशन के बीच समेत 3 वंदे भारत एक्स्प्रेस भी शामिल है। इसके अलावा चंडीगढ़ और अजमेर के बीच चलने वाली बंदे भारत की दूरी भी कम कर दी गई है। यात्री किसानों के प्रदर्शन के कारण बेहद परेशान है यही कारण है कि कई यात्री ने इस प्रदर्शन पर रोष व्यक्त किया है।

झेलम एक्सप्रैस को रोका
किसानों ने जालंधर कैंट स्टेशन पर झेलम एक्सप्रैस को रोक लिया है, जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी से वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए जा रहे पैसेंजर्स का कहना है कि किसानों की वजह से आम जनता परेशान हो रही है। अगर किसानों को सरकार से बातचीत करनी चाहिए न कि जनता को ऐसे परेशान करना चाहिए। किसानों को सरकार के सामने जाकर प्रदर्शन करें। जनता को परेशान करने से किसानों को क्या मिलेगा।
- बांकीपुर को लेकर भावुक हुए नितिन नबीन, बोले- पिता ने संघर्ष से सींचा, उम्मीद है कि…
- देवर-भाभी को मारी गोलीः बात न करने पर बौखलाए सिरफिरे ने घर में घुसकर चलाई दनादन गोलियां, महिला के सीने और बचाने आए देवर के हाथ में लगी गोली
- PGT-TET अभ्यर्थी सावधान! फर्जी कटऑफ और OMR के नाम पर गुमराह करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
- ‘शोएब-आसिफ भारत में ड्रग ट्रैफिकिंग करते थे’, MHA के पूर्व अफसर का सनसनीखेज खुलासा, कहा- इसी कारण कोच बॉब वूल्मर की हत्या हुई
- पाकिस्तान से बलूचिस्तान टूटा! खुद को आजाद देश घोषित किया, कहा- 85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा

