अनिल मालवीय, इछावर/ सीहोर। बिलकिसगंज विद्युत वितरण केंद्र के ग्राम खेड़ली, क्लास खुर्द, भोजनगर, चंदेरी, बरखेड़ी, बिलकिसगंज, रामखेड़ी, डाबला सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने झूलते विद्युत तारों और जर्जर लाइनों की समस्या को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गांवों से लेकर खेतों तक 11 केवी एवं एलटी विद्युत लाइनें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

किसानों ने बताया कि कई बार शिकायत, ज्ञापन और फोन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से कई किसानों को करंट लगा जिससे किसान घायल हो गए। उनके हाथ तक गंवाने पड़े मवेशियों की करंट लगने से मौत हो चुकी है, कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा विद्युत लाइन फाल्ट होने से खेतों में खड़ी फसलें भी आग लगी जिससे नुकसान हुआ।

विद्युत मंडल की लापरवाही की खबर सीहोर से लेकर भोपाल तक कई समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा भी खबर को दिखाया गया परंतु उसका भी असर विद्युत मंडल के अधिकारियों को नहीं हुआ। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, प्रभारी मंत्री, जिला प्रशासन तथा भोपाल स्थित विद्युत मंडल मुख्यालय तक कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री प्रभारी मंत्री क्षेत्र के मंत्री द्वारा भी लिखित में एवं दूरभाष पर दिए गए निर्देश पर विद्युत मंडल सीहोर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए परंतु सीहोर जिले के विद्युत मंडल अधिकारी इन आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं किसानों ने मांग की कि बिलकिसगंज विद्युत वितरण केंद्र के दोषी अधिकारियों एवं सीहोर के विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री के कार्यपालन यंत्री सीहोर जिले से इनको हटाए जावे एवं उनके के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर झूलते विद्युत तारों एवं जर्जर खंभों को तत्काल बदला जाए।

प्रदर्शन कई गांव के किसान बड़ी संख्या में शामिल रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। आए दिन किसी न किसी गांव में धरना प्रदर्शन आंदोलन ग्रामीण किसान करते रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m