अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। शहडोल में एक बहू ने अपने ही ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें: स्वामी श्री महेश चरण दास महाराज का देवलोक गमन, CM डॉ. मोहन ने जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब घर में बहू अकेली थी। आरोपी ससुर ने मौके का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: बंगाल की ‘दीदी’ के गढ़ में BJP का ‘खेला’, ग्वालियर में ‘झालमुड़ी’ वाली जीत का जश्न
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है। घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है, जहां घर के अंदर ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करने वाली इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब अपने ही घर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: भोजशाला मामले में हाईकोर्ट सख्त: ‘अब बहाने नहीं चलेंगे’, ASI की वीडियोग्राफी पर उठे सवाल, क्रॉस एग्जामिनेशन की मांग खारिज
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन यह घटना समाज के लिए एक कड़वा सच बनकर सामने आई है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर कब तक ऐसे दरिंदे रिश्तों की आड़ में हैवानियत करते रहेंगे।

