फाजिल्का. फाजिल्का के जलालाबाद में DSP लवदीप सिंह गिल के दफ्तर के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते युवक ने इस घटना की अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए. करीब 3 से 4 बाइकों पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने लाल बत्ती चौक की तरफ से DSP ऑफिस की ओर फायरिंग की. इसके बाद कुछ युवक दफ्तर के अंदर भी दाखिल हो गए. घटना के बाद से यहां दशहत का माहौल है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोना सिंह उर्फ सोनू निवासी अमीर खास और आकाश पुत्र परमजीत निवासी थाना वैरोका क्षेत्र के रूप में हुई है. दोनों के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद की गई है.
सिटी जलालाबाद थाना प्रभारी मोहित धवन के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में एक फायर होने की बात सामने आई है, जबकि 3 राउंड फायरिंग किए जाने का दावा भी किया जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है कि DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग में बरामद पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था या नहीं. फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और अन्य साथियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मौके से मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- केंद्र सरकार ने नशीली दवाओं के खिलाफ किया करारा प्रहार, अमित शाह ने कहा यह ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए हुआ
- हरियाणा के बेरोजगारों को बड़ा झटका: दिल्ली के स्कूलों में JBT-PGT भर्ती के नाम पर लाखों का चूना
- कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत : महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल
- बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में रेस्टोरेंट कर्मी की चाकू घोंपकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी, स्वागत में पोस्टर-बैनर की बजाए लगे भाजपा के झंडे

