फाजिल्का: पंजाब सरकार लगातार नशा के विरुद्ध मुहिम छेड़ी है, इस कड़ी में फाजिल्का पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 सितंबर 2026 को CIA फाजिल्का की टीम ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 20 नशीली गोलियां और एक हुंडई ऑरा कार बरामद की है. इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, इंचार्ज CIA फाजिल्का की निगरानी में SI कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ दाना मंडी फाजिल्का में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली है, बताया जा रहा है कि दाना मंडी के शेड के पास एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार (PB-01D-9247) खड़ी दिखाई दी कार के पास दो युवक भी खड़े थे.
पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इन सभी की पहचान संजय उर्फ सन्नी, पुत्र हरी चंद, निवासी ओडां वाली बस्ती, फाजिल्का और मनप्रीत सिंह उर्फ मनू, पुत्र बुद्ध प्रकाश, निवासी घटियांवाली के रूप में हुई. हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर 36,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद हुईं. जो प्रतिबंधित है, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 186, दिनांक 09-09-2026, धारा 22, 29/61/85 NDPS एक्ट और धारा 223 BNS के तहत थाना सिटी फाजिल्का में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में संजय उर्फ सन्नी की उम्र करीब 37 वर्ष और मनप्रीत सिंह उर्फ मनू की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है.
- नवरात्रि के पहले दिन ताराचंडी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनोकामना लेकर पहुंचे श्रद्धालु
- नशे में धुत दोस्तों की अजीब शर्त! एक चढ़ा टावर पर तो दूसरा बोला- तुझसे ऊपर चढ़कर दिखाऊंगा
- अखिलेश की चुनौती पर योगी का पलटवार, बोले- अयोध्या से आप भी लड़िए, मैं भी लड़ता हूं; सपा प्रमुख ने दिया जवाब
- “दिनभर कैबिनेट, शाम को अभय और रात को अपने…” जानें दीपेंद्र हुड्डा ने ऐसा क्यों कहा?
- Weather Alert: एमपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन आंधी-पानी की चेतावनी; 15 अक्टूबर के बाद भी बारिश के आसार

