जालंधर. पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. इस गैंस्टर के खिलाफ अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने गैंग के करीबी सहयोगी नीतिश कौशल उर्फ ‘लाला’ को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कर लिया है. साथ ही इसकी खोज अब बड़े तेजी के साथ की जा रही है.
FBI के मुताबिक, नीतिश कौशल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई इलाकों में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं. इस पर कई केस दर्ज हैं, यह कार्यवाही ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत की गई है.
इससे पहले 25 जून 2026 को अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उसके खिलाफ RICO एक्ट के तहत संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.
जांच एजेंसियों के अनुसार, नीतिश कौशल जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप (OCG) का सक्रिय सदस्य है. उस पर आरोप है कि उसने गैंग का नेटवर्क पंजाब से बाहर अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों तक फैलाने में अहम भूमिका निभाई.
कई गंभीर मामलों में आरोपी
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, नीतिश कौशल पर हत्या सामने कई बड़े अपराध के मामले दर्ज है. खबर है कि इस पर हत्या की साजिश, अपहरण, जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई, मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और RICO एक्ट के तहत कई गंभीर आरोप हैं.
ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत कार्रवाई
FBI, अमेरिकी न्याय विभाग, कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चला रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य भारत, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क पर कार्रवाई करना है।
FBI ने जारी की चेतावनी
FBI ने नीतिश कौशल को हथियारबंद और बेहद खतरनाक बताया है। एजेंसी का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल सकता है। लोगों से अपील की गई है कि यदि उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो खुद कार्रवाई करने के बजाय तुरंत संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचना दें।
- CM डॉ. मोहन ने MP के 71वें स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- विरासत का गौरव – विकास की नई उड़ान, अब यही है मध्यप्रदेश की नई पहचान
- बड़ी सौगात: दिल्ली-वाराणसी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ, जानिए टाइमिंग, किराया और रूट की पूरी डिटेल
- ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया से छिना नंबर-1 का ताज, 10 साल बाद यह टीम टॉप पर पहुंची
- 18 साल के रेहान और उसके चाचा को इलेक्ट्रिक बस ने कैसे मारी टक्कर? 10 मीटर दूर जा गिरे दोनों, जानिए पूरा मामला
- दीपावली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इंदौर में 15 दुकानों की जांच, 54 सैंपल लिए

