अजयारविंद नामदेव, शहडोल। सावन के महीने में बारिश के साथ जहां चारों ओर हरियाली नजर आ रही है, वहीं सांपों के निकलने का सिलसिला भी बढ़ गया है। शहडोल रेलवे फाटक के पास ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने कुछ देर के लिए लोगों की सांसें थाम दीं। चलती बाइक के अंदर अचानक सांप दिखाई देने से बाइक चालक के होश उड़ गए और उसने आनन-फानन में बाइक रोककर अपनी जान बचाई,बताया जा रहा है कि बाइक सवार रेलवे फाटक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे अपनी बाइक के अंदर सांप नजर आया। चलती बाइक में सांप देखकर चालक घबरा गया और तत्काल बाइक से कूदकर दूर जा खड़ा हुआ, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

READ MORE: शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक दुष्कर्म: STF भोपाल में पदस्थ इंस्पेक्टर पर ग्वालियर में FIR दर्ज

शहर के रेलवे फाटक के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब एक चलती बाइक के अंदर अचानक सांप दिखाई देने से बाइक चालक के होश उड़ गए।  बाइक चलाते समय जैसे ही चालक की नजर सांप पर पड़ी, उसके हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में उसने बाइक रोककर खुद की जान बचाने के लिए बाइक से कूदकर दूरी बना ली। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार सामान्य रूप से रेलवे फाटक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे बाइक के अंदर सांप के होने का अहसास हुआ, सांप को देखकर चालक घबरा गया और तत्काल बाइक छोड़कर दूर जा खड़ा हुआ, कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। 

READ MORE: 3 सेकंड में 5 थप्पड़… कलेक्टर ऑफिस के बाहर युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर चले लात-घूंसे, तमाशबीन बने लोग   

इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर बाइक में छिपे सांप को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया, काफी मशक्कत के बाद सांप को बाइक से बाहर निकाला गया, सांप के बाहर निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से बाइक चालक इतना भयभीत हो गया कि सांप को बाइक से निकालने के बाद भी उसने दोबारा बाइक चलाने की हिम्मत नहीं जुटाई,बाइक सवार काफी देर तक मौके पर ही खड़ा रहा।

घटना का वीडियो और बाइक में सांप मिलने की चर्चा आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई, लोगों के बीच भी यह घटना कौतूहल का विषय बनी रही, बारिश के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की जरूरत है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m