कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घर की तीसरी मंजिल से 12वीं के एक छात्र ने कूदकर अपनी जान दे दी। आज सुबह माता-पिता से पढ़ाई की बोलकर छात्र छत पर गया था। छात्र के 12th क्लास के एग्जाम चल रहे थे और वो पिछली साल भी 12th में फेल हो गया था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि इस बार भी छात्र का एग्जाम गड़बड़ हो गया होगा, जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छात्र द्वारा सुसाइड करने के सही कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: शोले स्टाइल में तमंचे पर डिस्को! तेरहवीं पर युवती को बंदूक की नोक पर नचाया, आरोपी कुलदीप गुर्जर 24 घंटे में गिरफ्तार
दअरसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 में रहने वाले राजीव गुप्ता का 18 साल का बेटा उत्कृष्ट उर्फ कृष्णा गुप्ता 12वीं का छात्र है। वह कल रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। आज सुबह उठने के बाद माता-पिता के साथ नाश्ता कर पढ़ाई की बोलकर घर के छत पर चला गया। जहां से उसने घर की तीसरी मंजिल से कूद गया गिरने की आवाज को सुन परिवार वाले बाहर आए तो वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख परिवार वाले तत्काल उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उसके हाथ की नस टटोलने पर मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन में छत की बाउंड्री पर छात्र की किताब राखी मिली।
READ MORE: इलाज के नाम पर मौत! अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, इंजेक्शन लगाते ही महिला ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
पुलिस द्वारा परिवार वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक छात्र उत्कर्ष के 12th के एग्जाम चल रहे थे और वह उसने पिछले साल भी 12th के एग्जाम दिए थे। लेकिन उसके कम नंबर आने पर फेल हो गया था। इसलिए वह फिर से 12th के एग्जाम दे रहा था। पुलिस को भी आशंका है कि इस बार भी उसके एग्जाम में एग्जाम में नंबर काम आने की वजह से सोचकर उसने यहां आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद मर्ग कायम कर उसके द्वारा की गई आत्महत्या के सही वजह को लेकर जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


