आरिफ कुरैशी, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर–कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक बार फिर खुले जंगल में घूम रही मादा चीता KGP11 का मुरैना जिले की सीमा में पहुंच गई है। ट्रैकिंग टीम को लोकेशन पहाड़गढ़ के जंगल में मिली, उसके बाद टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मादा चीता घायल अवस्था में पाई गई, जिसे रेस्क्यू कर उन्होंने नेशनल पार्क ले जाया गया है। जिसके उपचार के लिए कूनो के पालपुर स्थित वेटरनरी सुविधा केंद्र के डॉक्टर्स लगे हुए है। 

READ MORE: MPESB भर्ती परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव: अब 4 जून से होगी जेल प्रहरी और वन रक्षक भर्ती परीक्षा, इस वजह से आगे बढ़ा शेड्यूल 

फिलहाल उसे क्वारंटीन बाड़े में रखकर निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि, KGP11 को मार्च 2025 में जंगल में छोड़ा गया था। तभी से खुले जंगल में घूम रही थी और स्वस्थ थी, लेकिन फिलहाल 2 दिन से यानि कि 1 जून से मादा चीता KGP11 की का स्वास्थ ठीक नहीं होने के चलते उपचार किया जा रहा है। 

READ MORE: सरकारी स्कूल के छात्रों को सौगात: सत्र शुरू होने से पहले मिलेंगे 2 जोड़ी कम्पलीट यूनिफॉर्म, CM ने कहा- ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नही’

यह जानकारी कूनो नेशनल पार्क की प्रबंधक ने प्रेस नोट जारी करके मीडिया से साझा की है। कूनो प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में कूनो में मौजूद अन्य सभी चीते स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m