संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी द्वारा वन विभाग और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 अब 4 जून से आयोजित की जाएगी एसएससी और सीयूईटी जैसी अन्य बड़ी परीक्षाएं भी उसी समय हो रही थी इसलिए अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसे देखते हुए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
READ MORE: सरकारी स्कूल के छात्रों को सौगात: सत्र शुरू होने से पहले मिलेंगे 2 जोड़ी कम्पलीट यूनिफॉर्म, CM ने कहा- ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नही’
जानकारी के अनुसार इसी अवधि में एसएससी और सीयूईटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी आयोजित हो रही थीं। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सामने दोनों परीक्षाओं में शामिल होने की समस्या खड़ी हो रही थी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईएसबी ने संयुक्त भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।यह भर्ती परीक्षा वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक तथा जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए करीब 3.92 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे यह प्रदेश की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो गई है।
READ MORE: ‘जल जंगल जमीन’ पर सियासत! उमंग सिंघार का तीखा हमला- ‘आदिवासी मजदूरी करें और मुनाफा कंपनियां खाएं, यह मंजूर नही’
परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का असर ईएसबी के अन्य भर्ती और प्रवेश परीक्षा कैलेंडर पर भी पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि एएनएमटीएसटी परीक्षा भी मई माह में प्रस्तावित थी। ऐसे में वन रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने से आगामी परीक्षाओं के कार्यक्रम में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

