तमिलनाडु से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल से गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता राज्य के शिवगंगा निवासी बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को अबतक तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शिवगंगा के थूथई निवासी डी. रॉबिन, शिवगंगा के सिथलंगुडी निवासी पी. महाराजा और सिथलंगुडी निवासी के. हरीश राजन के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता, जो शिवगंगा में आर्म्ड रिजर्व में कॉन्स्टेबल है, शुक्रवार को अपनी ड्यूटी के बाद बॉयफ्रेंड रॉबिन के साथ डिनर पर गई थी। डिनर के बाद, रॉबिन पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने।
महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप
बाद में रात में, रॉबिन ने अपने दोस्त पी, महाराजा को बुलाया, जो पीड़िता का एक्स-बॉयफ्रेंड भी था। हालांकि, महाराजा वहां अपने एक और दोस्त हरीश राजन के साथ पहुंचा। जब महाराजा ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की, तो उसने मना कर दिया, लेकिन महाराजा और हरीश राजन ने कथित तौर पर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता वहां से भाग निकली और पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
उसकी शिकायत के आधार पर, AWPS शिवगंगा ने शनिवार को मामला दर्ज किया और तीनों को BNS की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। बाद में उन सभी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि उसकी काउंसलिंग का इंतजाम भी किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

