कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर जब GT एक्सप्रेस (12615 ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस) आगरा की ओर रवाना होने लगी, तभी ट्रेन में चढ़ रही एक महिला यात्री का पैर फिसल गया। महिला प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गई। उस वक्त की स्थिति बेहद खतरनाक थी और सेकंडों में उनकी जान जा सकती थी।

READ MORE: सिंगरौली में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 3 पोकलेन मशीनें की जब्त

लेकिन मौके पर तैनात RPF सिपाही जितेंद्र सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप से बाहर खींच लिया और उनकी जान बचा ली। महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो आगरा जा रही थीं। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रात करीब 12:17 बजे की बताई जा रही है। पूरी घटना स्टेशन के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें RPF जवान जितेंद्र सिंह की सूझबूझ और बहादुरी साफ नजर आ रही है।

READ MORE: निगम का जानलेवा गड्ढा: जमीन खुदाई के बाद खुला छोड़ने पर पातल में समाई कार, बाल-बाल बची लोगों की जान

रेलवे अधिकारियों ने RPF सिपाही जितेंद्र सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। रेलवे स्टेशनों पर चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से अक्सर हादसे होते हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m