शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी छात्रावास में एक 17 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा मूल रूप से अलीराजपुर जिले की रहने वाली थी और भोपाल में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ JEE की कोचिंग भी कर रही थी।

READ MORE: इंदौर में हाथी ने ऑटो चालक को सूंड से धक्का देकर पैरों तले कुचला, दर्दनाक मौत; अब महावत के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, छात्रा आज सोमवार शाम हॉस्टल पहुंची थी। काफी देर तक जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो अन्य छात्राओं को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कटारा हिल्स थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम और फोटोग्राफर ने भी किया।

READ MORE: इंदौर में बैंककर्मी युवती की संदिग्ध मौत: किराए के कमरे में जला हुआ शव मिला, दो दिन तक फोन करते रहे पिता

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि छात्रा डिप्रेशन में थी, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन छात्रा का जन्मदिन भी था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m