फिरोजपुर: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल में सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चौकने वाला खुलसा हुआ है. कई कैदियों के पास से नशीले पदार्थों और फोन जप्त किए गए हैं. यह कार्रवाई सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार डिप्टी सुपरिटेंडेंट जसप्रीत थिंद के नेतृत्व में की गई थी.

जानकारी मिली है कि जेल के अंदर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान जेल प्रशासन द्वारा 9 टच स्क्रीन और कीपैड मोबाइल फोन एक करीब 10 ग्राम तंबाकू की पूडी और 8 कुललिप और आधी पुड़ी जर्दा की बरामद की गई है. यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि इस बरामदगी को लेकर जेल अधिकारियों की ओर से भेजे गए अलग-अलग लिखती पत्रों के आधार पर पुलिस ने हवालाती सचिन गिल उर्फ बोबो, हवालाती राजबीर सिंह, हवालाती अल्ला बख्श उर्फ काका, हवालाती संदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हवालाती जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ जग्गू, बलविंदर सिंह उर्फ रिंकू, हवालाती मुख्तियार सिंह, हर्षदीप सिंह उर्फ पियूष , कैदी आकाश चौहान और हवालाती सुखविंदर सिंह उर्फ सूखा के खिलाफ पंजाब परीजन एंड करेक्शनल सर्विस एक्ट 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा बाहर से पैकेटो में बंद करके पिछले काफी समय से जेल के अंदर मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ फैंके जा रहे हैं और समय-समय पर जेल प्रशासन द्वारा ऐसे पैकेट बरामद करने में सफलता हासिल की गई है. आपको बता दें कि यह पहली बार नही है जब इस तरह की जेल में कार्रवाई हुई हो और इस तरह की अवैध सामग्री पकड़ाई हो इसके पहले भी इस तरह की जपती हो चुकी है.