फिरोजपुर. फिरोजपुर में अब पलारी जलाने पर नकेल कसी जा रही है. इस बार सख्ती बरतते हुए जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा विशेष आदेश जारी करते हुए धान के नाड को आग लगने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. इसके साथ ही किसानों को वातावरण को शुद्ध रखने के लिए खेतों में ही पराली प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं फिरोजपुर के कई गांवों में किसानों द्वारा जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर के आदेशों का उल्लंघन करते हुए पराली को आग लगाई जा रही है जिससे हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है.
ऐसे मामलों को देखते हुए जिला फिरोजपुर में थाना सदर फिरोजपुर और थाना मल्लावाला की पुलिस द्वारा पराली को आग लगने वाले 3 अज्ञात और 3 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी की फिरोजपुर के गांव गट्टी रहीमें के और गांव सैदेके के खेतों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पराली को आग लगाई गई है और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा सेटेलाइट से प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर थाना सदर फिरोजपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए गए हैं.
दूसरी ओर थाना मल्लावाला के ए.एस.आई. दर्शन लाल और ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान क्लस्टर अफसर अजीत सिंह, क्लस्टर अफसर जसप्रीत सिंह और क्लस्टर अफसर अजय सिंह ने पुलिस को दी लिखती शिकायत में बताया है कि सुरजीत पुत्र गुरदयाल रेशम पुत्र ज्योन और वीरपाल कौर द्वारा गांव गोगोआनी, गांव जोडा और गांव वल्टोहा के खेतों में धान की पराली को आग लगाई गई है. उन्होंने बताया कि इस जानकारी के आधार पर उनकी पुलिस पार्टी द्वारा अज्ञात ओर नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर के आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- एक हाथ में पोहा दूसरे में जिंदगी: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान
- ‘चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या?’ CM सम्राट के अपराध-क्राइम वाले बयान पर तेज प्रताप का तंज
- देवभूमि के 15 ‘रत्न’ बढ़ाएंगे सूबे का मान: धामी सरकार स्थापना दिवस पर विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को करेगी सम्मानित, देखें दिग्गजों की सूची
- दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद, CM डॉ. मोहन के निर्देश- प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न होने पाए
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन की याचिकाओं पर 2 दिसंबर को सुनवाई, SIR पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, पलामू में BJP की पदयात्रा, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें

