फिरोजपुर। फिरोजपुर में बड़ी ही अजीब घटना हुई है, जिसमें एक सवारी बस को ही चोरों ने चुरा लिया। इस घटना ने हर किसी को सोच में डाल दिया है। सवारी बस का ढाबे के सामने से चोरी होना बड़ी बात है।
यह चोरी गोलू का मोड़ में मौजूद एक ढाबे के बाहर खड़ी फरीदकोट डिपो की पीआरटीसी की बस की हुई है। यह सवारी बस थी सभी सवारियों को उतारने के बस का कंडक्टर और ड्राइवर ढाबे में खाना खाने उतरे यही ढाबे के सामने बस खड़ी थी जिसमें सवार हो कर शातीर चोर वहां से गाड़ी को लेकर फरार हो गए। जैसे ही बड़ी चलने की खबर कंडक्टर को हुई सभी बाहर निकले तब तक गाड़ी काफी आगे निकल चुकी थी।

बताया गया है कि बस चोरी कर आरोपित बस को खड़ी कर उसका डीजल निकाल रहे थे। उधर सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बस के कंडक्टर व ड्राइवर बस जाने की दिशा का पता करते हुए लाखो बहराम में जा पहुंचे, जहां पर बस में से डीजल निकालते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर बस कब्जे में ले ली, जबकि दूसरा आरोपित अभी फरार है।
- राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत: घर के आंगन में मिली लाश, कमरे में मिले खून के छींटे, जांच में जुटी पुलिस
- सिंघाड़ा कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद है या उबालकर? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका
- UP में बनेगा देश का पहला गन्ना विश्वविद्यालय, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
- सहेली के रिश्तेदार ने किया रेप: शादी का झांसा देकर कई सालों से बनाता रहा संबंध, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज
- शहर में 150 बेसहारा पशु, इन्हें सड़कों पर आने से कैसे रोकेगा प्रशासन?
