FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए दुनिया की दो बड़ी फुटबॉल टीमों ब्राजील और क्रोएशिया ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की टीम में स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर की करीब तीन साल बाद वापसी हुई है, जबकि क्रोएशिया ने अनुभवी मिडफील्डर लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। 40 वर्षीय मोड्रिच अपने करियर का पांचवां वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे। इससे पहले फ्रांस और बेल्जियम भी अपनी टीमों की घोषणा कर चुके हैं।

लगातार चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार

ब्राजील के नए मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को रियो डी जेनेरियो में टीम की घोषणा की। सबसे ज्यादा चर्चा नेमार जूनियर की वापसी को लेकर रही। 34 वर्षीय नेमार चोट के कारण 2023 के बाद से ब्राजील के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

एंसेलोटी ने कहा, “हमने पूरे साल नेमार की फिटनेस और प्रदर्शन पर नजर रखी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने लगातार फुटबॉल खेला है और अब वह पूरी तरह फिट हैं।”

नेमार अब अपने करियर का चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे। इससे पहले वे 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में भी ब्राजील का हिस्सा रह चुके हैं। ब्राजील को ग्रुप-C में रखा गया है, जहां उसका पहला मुकाबला 13 जून को मोरक्को से होगा। इसके बाद टीम हैती और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी।

टीम में गोलकीपर एलिसन बेकर की भी चोट के बाद वापसी हुई है। वहीं विनीसियस जूनियर, राफिन्हा और युवा स्टार एंड्रिक फॉरवर्ड लाइन की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि इस सीजन चेल्सी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले जोआओ पेड्रो को टीम में जगह नहीं मिली है।

ब्राजील का वर्ल्ड कप स्क्वॉड

गोलकीपर्स:

एलिसन बेकर, एडरसन, वेवरटन।

डिफेंडर्स:

एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा, ब्रेमर, इबानेज़, वेस्ले, मार्किन्होस, गेब्रियल, डगलस सैंटोस।

मिडफील्डर्स:

ब्रूनो गुइमारेस, कैसिमिरो, डैनिलो सैंटोस, फैबिन्हो, लुकास पाकेटा।

फॉरवर्ड्स:

एंड्रिक, गेब्रियल मार्टिनेली, इगोर थियागो, मैथ्यूज कुन्हा, राफिन्हा, विनिसियस जूनियर, लुइज़ हेनरिक, नेमार, रेयान।

मोड्रिच के अनुभव पर दांव लगाएगा क्रोएशिया

क्रोएशिया के मुख्य कोच ज्लाटको डालिच ने 26 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए अनुभवी स्टार लुका मोड्रिच को कप्तानी सौंपी है। 40 वर्षीय मोड्रिच अपने करियर का पांचवां वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं और इस दौरान वे 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा भी छू सकते हैं।

हाल ही में मोड्रिच गाल की हड्डी में चोट के कारण चर्चा में थे, लेकिन कोच डालिच को उम्मीद है कि वे 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

क्रोएशिया की टीम में स्टार फॉरवर्ड इवान पेरिसिच को भी शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले तीन वर्ल्ड कप में टीम के लिए अहम गोल किए थे। क्रोएशिया 2018 वर्ल्ड कप में उपविजेता रहा था, जबकि 2022 में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

क्रोएशिया को ग्रुप-L में रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद पनामा और घाना से भिड़ंत होगी।

क्रोएशिया का वर्ल्ड कप स्क्वॉड

गोलकीपर्स:

डोमिनिक लिवाकोविच, डोमिनिक कोटार्स्की, इवोर पांडुर।

डिफेंडर्स:

जोस्को ग्वारदियोल, दुये सालेटा-सार, जोसिप सुतालो, जोसिप स्टैनिसिच, मारिन पोंग्रासिच, मार्टिन एर्लिक, लुका वुस्कोविच।

मिडफील्डर्स:

लुका मोड्रिच, मातेयो कोवाचिच, मारियो पासालिच, निकोला व्लासिच, लुका सुसिच, मार्टिन बटुरिना, क्रिस्टियन जाकिच, पेटार सुसिच, निकोला मोरो, टोनी फ्रुक।

फॉरवर्ड्स:

इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, एंटे बुदिमिर, मार्को पासालिच, पेटार मूसा, इगोर माटानोविच।

स्टैंड-बाय खिलाड़ी:

लोवरो मायेर, फ्रैंजो इवानोविच, डियोन ड्रेना बेलजो, इवान स्मोलसिच, कार्लो लेटिका, एड्रियन सेगेसिच, लुका स्टोज्कोविच।

पहली बार इतने बड़े स्तर पर होगा FIFA World Cup

FIFA World Cup 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहर मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे और पहली बार 48 टीमें विश्व कप में उतरेंगी। ऐसे में फुटबॉल फैंस को इस बार पहले से कहीं ज्यादा मुकाबले, ज्यादा रोमांच और ज्यादा बड़े सितारे देखने को मिलेंगे। 39 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट का आगाज 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होगा।

ओपनिंग मुकाबले में मेक्सिको का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। खास बात यह है कि एस्टाडियो एज्टेका इससे पहले 1970 और 1986 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैचों की भी मेजबानी कर चुका है। वहीं अमेरिका 12 जून को लॉस एंजेलिस में पराग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि कनाडा टोरंटो में अपना पहला मुकाबला खेलेगा।

FIFA ने टूर्नामेंट के प्रारूप में किया बदलाव

फीफा ने टीमों की संख्या को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट का प्रारूप पूरी तरह बदल दिया है। 48 टीमों को 12 ग्रुप (A से L) में बांटा गया है और हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी।

इसके बाद नॉकआउट चरण में नया “राउंड ऑफ 32” शामिल किया गया है। इसमें 12 ग्रुप विजेता, 12 रनर-अप और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें जगह बनाएंगी। इसके बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच होंगे।

FIFA World Cup 2026 में भाग लेने वाली सभी 48 टीम और उनके ग्रुप्स

FIFA World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल

11 जून

मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप A) – मेक्सिको सिटी
साउथ कोरिया बनाम यूईएफए प्लेऑफ D (ग्रुप A) – ग्वाडलजारा

12 जून

कनाडा बनाम यूईएफए प्लेऑफ A (ग्रुप B) – टोरंटो
यूएसए बनाम पराग्वे (ग्रुप D) – लॉस एंजेलिस

13 जून

ब्राजील बनाम मोरक्को (ग्रुप C) – बोस्टन या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
ऑस्ट्रेलिया बनाम यूईएफए प्लेऑफ C (ग्रुप D) – वैंकूवर
हैती बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप C) – बोस्टन या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
कतर बनाम स्विट्जरलैंड (ग्रुप B) – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

14 जून

जर्मनी बनाम कुराकाओ (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या ह्यूस्टन
आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या ह्यूस्टन
नीदरलैंड्स बनाम जापान (ग्रुप F) – डलास या मॉन्टेरी
यूईएफए प्लेऑफ B बनाम ट्यूनीशिया (ग्रुप F) – डलास या मॉन्टेरी

15 जून

स्पेन बनाम केप वर्डे (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
सऊदी अरब बनाम उरुग्वे (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
बेल्जियम बनाम मिस्र (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या सिएटल
ईरान बनाम न्यूजीलैंड (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या सिएटल

16 जून

फ्रांस बनाम सेनेगल (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या बोस्टन
फीफा प्लेऑफ 2 बनाम नॉर्वे (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या बोस्टन
अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

17 जून

इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया (ग्रुप L) – टोरंटो या डलास
घाना बनाम पनामा (ग्रुप L) – टोरंटो या डलास
पुर्तगाल बनाम फीफा प्लेऑफ 1 (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या मेक्सिको सिटी
उज्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या मेक्सिको सिटी

18 जून

यूईएफए प्लेऑफ D बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप A) – अटलांटा
स्विट्जरलैंड बनाम यूईएफए प्लेऑफ A (ग्रुप B) – लॉस एंजेलिस
कनाडा बनाम कतर (ग्रुप B) – वैंकूवर
मेक्सिको बनाम साउथ कोरिया (ग्रुप A) – ग्वाडलजारा

19 जून

ब्राजील बनाम हैती (ग्रुप C) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
स्कॉटलैंड बनाम मोरक्को (ग्रुप C) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
यूईएफए प्लेऑफ C बनाम पराग्वे (ग्रुप D) – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
यूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D) – सिएटल

20 जून

जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप E) – टोरंटो या कैनसस सिटी
इक्वाडोर बनाम कुराकाओ (ग्रुप E) – टोरंटो या कैनसस सिटी
नीदरलैंड्स बनाम यूईएफए प्लेऑफ B (ग्रुप F) – ह्यूस्टन या मॉन्टेरी
ट्यूनीशिया बनाम जापान (ग्रुप F) – ह्यूस्टन या मॉन्टेरी

21 जून

स्पेन बनाम सऊदी अरब (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
उरुग्वे बनाम केप वर्डे (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
बेल्जियम बनाम ईरान (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या वैंकूवर
न्यूजीलैंड बनाम मिस्र (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या वैंकूवर

22 जून

फ्रांस बनाम फीफा प्लेऑफ 2 (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
नॉर्वे बनाम सेनेगल (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया (ग्रुप J) – डलास या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
जॉर्डन बनाम अल्जीरिया (ग्रुप J) – डलास या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

23 जून

इंग्लैंड बनाम घाना (ग्रुप L) – बोस्टन या टोरंटो
पनामा बनाम क्रोएशिया (ग्रुप L) – बोस्टन या टोरंटो
पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
कोलंबिया बनाम फीफा प्लेऑफ 1 (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा

24 जून

स्कॉटलैंड बनाम ब्राजील (ग्रुप C) – मियामी या अटलांटा
मोरक्को बनाम हैती (ग्रुप C) – मियामी या अटलांटा
कनाडा बनाम स्विट्जरलैंड (ग्रुप B) – वैंकूवर
यूईएफए प्लेऑफ A बनाम कतर (ग्रुप B) – सिएटल
मेक्सिको बनाम यूईएफए प्लेऑफ D (ग्रुप A) – मेक्सिको सिटी
साउथ कोरिया बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप A) – मॉन्टेरी

25 जून

इक्वाडोर बनाम जर्मनी (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
ट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड्स (ग्रुप F) – डलास या कैनसस सिटी
जापान बनाम यूईएफए प्लेऑफ B (ग्रुप F) – डलास या कैनसस सिटी
यूएसए बनाम यूईएफए प्लेऑफ C (ग्रुप D) – लॉस एंजेलिस
पराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D) – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

26 जून

नॉर्वे बनाम फ्रांस (ग्रुप I) – बोस्टन या टोरंटो
सेनेगल बनाम फीफा प्लेऑफ 2 (ग्रुप I) – बोस्टन या टोरंटो
न्यूजीलैंड बनाम बेल्जियम (ग्रुप G) – सिएटल या वैंकूवर
मिस्र बनाम ईरान (ग्रुप G) – सिएटल या वैंकूवर
उरुग्वे बनाम स्पेन (ग्रुप H) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
केप वर्डे बनाम सऊदी अरब (ग्रुप H) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा

27 जून

पनामा बनाम इंग्लैंड (ग्रुप L) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
क्रोएशिया बनाम घाना (ग्रुप L) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या डलास
अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या डलास
कोलंबिया बनाम पुर्तगाल (ग्रुप K) – मियामी या अटलांटा
फीफा प्लेऑफ 1 बनाम उज्बेकिस्तान (ग्रुप K) – मियामी या अटलांटा

नॉकआउट राउंड शेड्यूल

राउंड ऑफ 32: 28 जून से 3 जुलाई
राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई से 7 जुलाई
क्वार्टर फाइनल: 9 जुलाई से 11 जुलाई
सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई, एटी एंड टी स्टेडियम (आर्लिंगटन, टेक्सास) और मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम (अटलांटा)
तीसरे स्थान का मैच: 18 जुलाई, हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स
विश्व कप फाइनल: 19 जुलाई, मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H