FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार देर रात अर्जेंटीना (Argentina) और स्पेन (Spain) के बीच खेला जाएगा। हालांकि, उससे पहले तीसरे स्थान के लिए फ्रांस (France) और इंग्लैंड (England) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें ब्रॉन्ज मेडल के साथ टूर्नामेंट का शानदार अंत करने पर होंगी।

पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

गोल्डन बूट की रेस पर रहेगी नजर

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। एम्बाप्पे फिलहाल गोल्डन बूट (Golden Boot) की दौड़ में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 8-8 गोल किए हैं और उनके पास एक-एक मैच बाकी है।

एम्बाप्पे इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में 7 या उससे अधिक गोल किए हैं। इस मुकाबले में वह अपना रिकॉर्ड और बेहतर कर सकते हैं।

वहीं इंग्लैंड के हैरी केन और जूड बेलिंगम भी 6-6 गोल के साथ इस दौड़ में बने हुए हैं। ऐसे में तीसरे स्थान का यह मुकाबला गोल्डन बूट की रेस के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कब खेला जाएगा मुकाबला?

फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान का मुकाबला 18 जुलाई (शनिवार) की देर रात खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 2:30 बजे शुरू होगा। समय के अनुसार यह मुकाबला 19 जुलाई (रविवार) की तड़के खेला जाएगा। यह मैच मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत में फुटबॉल प्रशंसक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण DD Sports, Unite8 Sports और Unite8 Sports HD चैनलों पर देख सकेंगे।

मोबाइल पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं जियो यूजर्स JioTV ऐप के माध्यम से DD Sports की लाइव फीड भी देख सकेंगे। मुकाबले का प्रसारण हिंदी, अंग्रेज़ी, मलयालम, बांग्ला समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H