FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से मात दी है. मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मैक्सिको टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई. मैच के 9वें मिनट पर मैक्सिको के जूलियन क्विनोन्स ने पहला गोल किया. वहीं 67वें मिनट पर स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने बेहतरीन हेडर के साथ दूसरा गोल किया. मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को कोई गोल नहीं करने दिया और मैच अपने नाम कर लिया.

ओपनिंग मैच में पहली बार तीन रेड कार्ड मिले

फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में मैच रेफरी ने तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाया. मैक्सिको के एक खिलाड़ी, जबकि दक्षिण अफ्रिका के दो खिलाड़ियों को रेड कार्ड मिला. साउथ अफ्रीका को 9 खिलाड़ियों के साथ मैच खेलना पड़ा. 

मैच में मैक्सिको का दिखा दबदबा

पूरे मैच में मेजबान टीम मैक्सिको ने दबदबा बनाए रखा. मैक्सिको के खिलाड़ियों ने 55 प्रतिशत समय मैच में अपना कब्जा रखा. मैक्सिको के खिलाड़ियों ने चार बार गोल पोस्ट पर तक गेंद को पहुंचाया लेकिन दो बार ही वे गोल करने में सफल रहे. वहीं  दक्षिण अफ्रीकी ने दो बार गोल पोस्ट तक पहुंचे, लेकिन एक बार भी गोल नहीं कर सके. 

रेड कार्ड ने बढ़ाई दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें

मैच के 17वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा, जब तेबोहो मोकोएना को फाउल करने पर यलो कार्ड दिखाया गया. बढ़ती गर्मी और खिलाड़ियों की थकान को देखते हुए 25वें मिनट में टूर्नामेंट का पहला हाइड्रेशन ब्रेक भी लिया गया. हालांकि, पहले हाफ में दक्षिण अफ्रीका मैक्सिको के खिलाफ कोई खास असर नहीं छोड़ सका और टीम 1-0 से पिछड़ते हुए ब्रेक में गई. रेफरी ने पहले हाफ में चार मिनट का अतिरिक्त समय भी जोड़ा.

दूसरे हाफ की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के लिए और भी चुनौतीपूर्ण साबित हुई. 49वें मिनट में स्पेफेलो सिथोले को सीधे रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया. सिथोले ने गोल की ओर बढ़ रहे एरिक गुटिएरेज को पेनल्टी बॉक्स के बाहर फाउल कर रोक दिया था, जिसके बाद रेफरी ने उन्हें सीधे बाहर का रास्ता दिखाया. इस फैसले के चलते दक्षिण अफ्रीका को लगभग पूरा दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. अब उनकी आगे की राह और चुनौतीपूर्ण हो गई है.

IFA World Cup 2026 में भाग लेने वाली सभी 48 टीम और उनके ग्रुप्स

FIFA ने टूर्नामेंट के प्रारूप में किया बदलाव

फीफा ने टीमों की संख्या को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट का प्रारूप पूरी तरह बदल दिया है. 48 टीमों को 12 ग्रुप (A से L) में बांटा गया है और हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी.

इसके बाद नॉकआउट चरण में नया “राउंड ऑफ 32” शामिल किया गया है. इसमें 12 ग्रुप विजेता, 12 रनर-अप और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें जगह बनाएंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच होंगे.

भारत में कहां देख सकते हैं मैच?

भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H