रायगढ़। रायगढ़ जिले के बड़े भंडार स्थित अदाणी पावर लिमिटेड ने ग्राम घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव के लिए सभी जरूरी अनुमतियां ली हैं। कंपनी ने इसके लिए तय नियमों और शर्तों का पालन किया है।

यह भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, शादी के दूसरे दिन ही पत्नी से मांगे 3 करोड़ और कार

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कुछ पत्रकार और न्यूज़ पोर्टल फ्लाई ऐश भराव की अनुमति और काम करने के तरीके को लेकर भ्रामक खबरें चला रहे हैं। इन खबरों में न सिर्फ कंपनी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, बल्कि अनुमति देने वाले प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। कंपनी को आशंका है कि ऐसी खबरों के पीछे कुछ लोगों का मकसद दबाव बनाकर अवैध वसूली करना हो सकता है।

अदाणी पावर ने फ्लाई ऐश भराव के लिए सभी जरूरी अनुमतियां ली हैं। इस पूरी प्रक्रिया में नियमों और तय शर्तों का पालन किया गया है। घठुला छोटे में काम शुरू करने के लिए शुरुआती दौर में सिर्फ आने-जाने का रास्ता तैयार किया गया था। रास्ता बनाने के दौरान प्राकृतिक आपदा के कारण काम प्रभावित हुआ और आगे की प्रक्रिया रोकनी पड़ी।

पर्यावरण विभाग ने दोबारा जांच की

प्राकृतिक आपदा के बाद पर्यावरण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोबारा निरीक्षण किया और आगे के काम के लिए जरूरी निर्देश दिए। कंपनी के मुताबिक, फ्लाई ऐश भराव के दौरान किसी भी किसान के खेत में फ्लाई ऐश नहीं पहुंचा है। भराव वाली जगह के चारों ओर मजबूत मेड़ भी बनाई गई है, ताकि फ्लाई ऐश बाहर न फैले। मौके पर हुए निरीक्षण में भी इसकी पुष्टि की गई है।

नियम का उल्लंघन नहीं

पर्यावरण विभाग ने निरीक्षण के दौरान जो निर्देश दिए थे, कंपनी उनका पालन कर रही है। आगे का काम भी इन्हीं निर्देशों और तय शर्तों के अनुसार किया जा रहा है। कंपनी का स्पष्ट कहना है कि घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव के दौरान किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।

अदाणी पावर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि काम के दौरान पर्यावरण से जुड़े सभी नियमों का पालन हो और आसपास के लोगों या किसानों को कोई परेशानी न हो।

अदाणी पावर ने की अपील

अदाणी पावर ने सभी पत्रकारों और न्यूज़ पोर्टलों से अपील की है कि इस मामले में कोई भी खबर चलाने से पहले अनुमति से जुड़े दस्तावेजों, पर्यावरण विभाग के निर्देशों और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच जरूर करें। बिना पूरी जानकारी के खबरें चलाने से लोगों के बीच गलत संदेश जाता है और बेवजह भ्रम पैदा होता है। कंपनी का मानना है कि किसी भी खबर में सभी पक्षों और सही तथ्यों को सामने रखना जरूरी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m