प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज शाम उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। दर्शन के बाद भूमि पेडनेकर का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत किया गया।
फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किए। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने बताया कि जब भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आती हूं तो ऐसा लगता है जैसे बाबा के दर्शन के बाद आत्मा शुद्ध हो गई हो।
ये भी पढ़ें: धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय: नलखेड़ा में बनेगा भव्य ‘मां बगलामुखी देवी लोक’, सीएम डॉ मोहन यादव ने 85.40 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर एक जानी-मानी भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सहायक कास्टिंग निर्देशक है। उन्होंने साल 2015 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से बतौर अभिनेत्री धमाकेदार शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

