कुमार इंदर, जबलपुर. राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आज अंतिम सुनवाई करेगा. आज कोर्ट इस मामले में बड़ा फैसला सुना सकता है. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था.
पनामा पेपर लीक केस में लिया था कार्तकेय का नाम
दरअसल, साल 2018 में झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक केस में कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था. राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कार्तिकेय ने MPMLA कोर्ट में राहुल के खिलाफ मुकदना दायर किया था. जिसके बाद MPMLA कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था.
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी थी
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी थी. याचिका में आरोप है कि राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
कब-कब क्या हुआ?
30 अक्टूबर 2018 को कार्तिकेय चौहान ने MPMLA कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया था
27 फरवरी 2025 को भोपाल के एमपी एमएलए कोर्ट ने दर्ज किया था मामला
9 मई 2025 को पहली बार MPMLA कोर्ट ने राहुल गांधी को कोर्ट में हाजिर होने नोटिस जारी किया था
9 मई को राहुल गांधी के MPMLA कोर्ट में पेश न होने पर 10 मई को दूसरा नोटिस जारी हुआ था
28 अगस्त 2025 को कोर्ट में हाजिर होने का दूसरा नोटिस
मार्च 2026 में राहुल गांधी ने निचली अदालत की प्रक्रिया को बंद करने हाई कोर्ट में दी चुनौती
7 मई 2026 को हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 12 मई तय की अंतिम सुनवाई
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

