Punjab Desk, अमृतसर: अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह के बीच अहम खबर सामने आई है. यहां के जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान सौरभ मदान उर्फ मिट्ठू के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. खास बात यह है कि यह कार्रवाई कांग्रेस की पंजाब PCC डेलीगेट शिवानी शर्मा की शिकायत पर थाना मकबूलपुरा पुलिस ने की है. शिवानी ने उन पर कई आरोप लगाए हैं.
जानकारी मिली है कि शिवानी शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे सौरभ मदान अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ न्यू अमृतसर स्थित उनके घर पहुंचे थे. उनके अनुसार, बातचीत के दौरान सौरभ मदान ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी और गाली-गलौज की. उनके साथ बहुत गंदा व्यवहार किया.
धक्का मारा घर में की तोड़फोड़
शिवानी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और उन्हें घर से जाने के लिए कहा, तो सौरभ मदान ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह पीछे गिर गईं. इसके बाद घर के बाहर रखे गमलों को तोड़ने और घर में काम करने वाली महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि सौरभ मदान के साथ मौजूद गनमैन और ड्राइवर ने उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया.
मदान ने कहा सब झूठा है
वहीं सौरभ मदान ने शिवानी शर्मा के आरोपों को गलत बताया है, उनका कहना है कि वह शिवानी के घर गए जरूर थे, लेकिन घर के अंदर नहीं गए और गमले तोड़ने का आरोप पूरी तरह झूठा है. मदान ने यह भी कहा ये सब झूठी बाते हैं. आरोप लगाया गया है ,जो गलत है. शिवानी के साथ उनका कोई झगड़ा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि शिवानी से उनके 12 लाख रुपए का लेन-देन है और उनके पास इसका रिकॉर्ड भी मौजूद है. उनका कहना है कि शिवानी के परिवार के एक सदस्य को विदेश भेजने के लिए उन्होंने यह रकम दी थी.
जानकारी मिलने के बाद थाना मकबूलपुरा पुलिस ने शिवानी शर्मा के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर सौरभ मदान के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 324(4), 79 और 333 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, FIR 3 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दर्ज की गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के बयान पर आधारित हैं और जांच के दौरान सभी तथ्यों को सत्यापित किया जाएगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

