शब्बीर अहमद, भोपाल। Fake Lady IAS Tripti SIngh: फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनके खिलाफ भोपाल के बागसेवनिया थाने में मामला दर्ज हुआ है। बालाघाट के फरियादी की शिकायत पर 39.17 लाख की ठगी के केस में FIR दर्ज हुई है। फर्जी IAS तृप्ति सिंह, भाई सुधांशु सिंह, प्रखर सिंह व अन्य सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।  

बता दें कि तृप्ति सिंह ने खुद को ट्रेनी IAS और MPT में एडिशनल डायरेक्टर बताकर MPT की होटल/रिसोर्ट लीज पर दिलाने और नौकरी का झांसा दिया था। MPT लीज के नाम पर 35.30 लाख और नौकरी के नाम पर 3.87 लाख, 39.17 लाख लिए थे। इसमें 1 लाख ऑनलाइन वापस किया था।

पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 316(5), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ है। फर्जी पद, फर्जी दस्तावेज, बैंक खातों और अन्य पीड़ितों की जांच जारी है। बागसेवनिया पुलिस अब मामले में रिमांड लेगी। 

क्या है पूरा मामला?

तृप्ति, भोपाल के अलकापुरी निवासी एक बड़े कारोबारी परिवार से संबद्ध तनुज से शादी करना चाहती थी। तनुज के स्वजन इसके लिए तैयार नहीं हुए तो तृप्ति ने आईएएस बनने की झूठी कहानी गढ़ी। बाद में वह अधिकारियों की जीवनशैली मेंटेन करने के लिए ठगी करने लगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m