इदरीश मोहम्मद, पन्ना। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तो पहुंची, लेकिन एन वक्त पर दमकल वाहन ने काम करना बंद कर दिया। मशीनरी की इस नाकामी से स्थिति बेहद बेकाबू और गंभीर होने लगी।
दमकल मशीन के जवाब देने के बाद हालात बिगड़ते देख थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव और पुलिस के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए फायर ब्रिगेड के टैंकर से बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग पर डालना शुरू किया। पुलिस जवानों की इस तत्परता और कड़ी मशक्कत के बदौलत आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।
ये भी पढ़ें: संजय गांधी अस्पताल में बड़ी लापरवाही! जिंदा मरीज को बता दिया मृत, शव वाहन भी किया बुक, घर ले जाने के दौरान परिजनों ने उड़े होश
थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण बैंक में हुआ शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। गनीमत यह रही कि सही समय पर आग बुझा ली गई, अन्यथा बैंक के ठीक ऊपर स्थित रिहाइशी मकान में रह रहे परिवार भी इस भयावह आग की चपेट में आ सकते थे। पुलिस की सूझबूझ और जांबाजी से एक बड़ा हादसा टल गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



