लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जिले के बोहराडीह-मुजगहन गांव में स्थित 220/132 केवी सब-स्टेशन गुरूर में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा। घटना से पूरे विद्युत उपकेंद्र में हड़कंप मच गया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुरूर थाना क्षेत्र का है। सब-स्टेशन के 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगी। आग इतनी तेज है कि इससे पूरे पावर हाउस को खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना गुरूर थाने को भी दी गई है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है।

बीती रात सब-स्टेशन में नंबर-1 सीटी हुआ था भस्ट

बताया जा रहा है कि आग 220/132 केवी सब स्टेसन गुरुर के 160 एम वी ए पावर ट्रांसफार्मर में लगी है, जिसके बाद 220 केवी से निकलने वाली सभी 132 केवी फीडर लोडर नार्मल कर दिया गया है। कुम्हारी से इस सब-स्टेशन को सीधे बिजली सप्लाई होने की जानकारी भी सामने आई है। इससे पहले बीती रात गुरूर सब-स्टेशन में नंबर-1 सीटी (CT) भी भस्ट हुआ था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H