जालंधर. जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अतुल सूद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक का मेडिकल स्टोर था। उसके घर में ही आग लगी है। घर के लोगों को समझ नहीं आया और आग अचानक से पूरे घर को चपेट में ले ली। यह हादसा देर रात पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में हुआ। आग इतनी भीषण थी कि आग लगने से स्टोर संचालक की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि घटना में 2 अन्य लोग भी झुलस गए।
सिटी मेडिकल स्टोर के कर्मचारी गोपाल ने बताया कि वह पिछले करीब 20 साल से अतुल के पास काम कर रहा है। गोपाल के साथ उसके साथी जगदीश राम लाल और भगत भी मौजूद थे। देर रात करीब 11 बजे सभी रोजाना की तरह सो गए थे। वह नीचे वाले फ्लोर पर सो रहे थे और मालिक अतुल तीसरे फ्लोर पर सो रहे थे।

अचानक धमाके की आवाज आई और दुआ नजर आने लगा जैसे देखकर सब लोग भागने लगे तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी गई लेकिन हालात बेहद गंभीर हो चुकी थी। अतुल की पत्नी को जब बाहर निकल गया तो वह बेहोश थी और वही अतुल ने दम तोड़ दिया था। आग क्यों और कैसे लगी ही इसकी जांच की जाएगी।
- जिस सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, उसी ने कराया विवाद, फर्जी आईडी से सहेली को किए अश्लील मैसेज, ऐसे फूटा भांडा
- सत्र खत्म होते ही केशव मौर्य का विपक्ष पर तंज, बोले- विधान परिषद में लोकतंत्र की गरिमा बनी रही, बजट को लेकर कही बड़ी बात
- मुंगेली में लगेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML हैवी इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र, कैबिनेट ने 79.70 एकड़ शासकीय भूमि आबंटन को दी मंजूरी, रोजगार और बड़े औद्योगिक निवेश के खुलेंगे नए रास्ते
- जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- ‘माफी मांगने की जरूरत नहीं’
- EWS से नहीं टूटी सीलिंग, तो OBC से कैसे? मध्य प्रदेश ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित


