गुजरात के सूरत जिले में धुलिया हाईवे पर आज मंगलवार को दो बसों की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गयी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस में तुरंत आग लगने के कारण तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा इतना भयानक था कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है. हाईवे पर ट्रैफिक का बहुत दूर तक लंबा जाम लग गया. मौके पर बारडोली फायर टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस भयंकर बस हादसे पर बहुत गहरा दुख व्यक्त किया है.

Surat Bus Accident: सूरत में भीषण चीख-पुकार! 2 बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद  लगी भयानक आग; 7 यात्री जिंदा जले

सूरत जिले के बारडोली के पास दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्री तो जिंदा जल गए और घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

गुजरात के सूरत जिले में धुलिया हाईवे पर आज महाराष्ट्र डिपो की बस धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत जा रही थी कि उवा -मानेकपोर गांव के बीच ये हादसा हो गया. इस दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. धुलिया राजमार्ग पर दो बसों की भीषण टक्कर के बाद एक बस पलट गई और उसमें अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद बहुत तेज धमाका भी हुआ.

जानकारी के अनुसार अभी तक मरनेवालों की संख्या 7 हो गयी है पर इसकी संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है. इनमें से कई यात्री तो जिंदा जल गए. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस भयंकर बस हादसे पर बहुत गहरा दुख व्यक्त किया है.

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र डिपो की बस धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत की ओर जा रही थी. हादसे के बाद पलटी हुई बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी और चीख-पुकार यात्रियों में मच गई. बहुत से यात्री काफी कोशिश के बाद बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल हुए. गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस और महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमे गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस अपना नियंत्रण खोकर सड़क पर पलट गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m