Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले की चश्मदीद रहीं सलमा शेख का आंखों देखा बयान खूब वाररल हो रहा है. वह घटना के वक्त व्लॉग बना रही थीं और टाइगर को आवाज देकर बुला रही थीं. अचानक गोलियों की आवाज गूंजी तो उन्हें पहले लगा कि दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं. फिर लोगों की चीख-पुकार के बीच पता चला कि टाइगर की कार पर हमला हुआ है. सलमा के मुताबिक, हमलावर दिखने में बेहद दुबला-पतला था. उनका कहना है मच्छर जैसा दिख रहा था, भिखारी टाइम का था. बता दें कि, मामले में अबतक तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. तीनों ही राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किये गए हैं. तीनों को अब मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए वहां से मुंबई ला रही है.
टाइगर बेटा, इधर आओ… मैं तुम्हें कुछ दिखाऊं
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम का माहौल सामान्य था. टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे. मैदान के आसपास लोगों की मौजूदगी थी. कोई अभिनेता की एक झलक पाने की कोशिश कर रहा था, तो कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था. इन्हीं लोगों के बीच व्लॉगर सलमा शेख भी थीं. सलमा अपने ब्लॉग के लिए वीडियो बना रही थीं. वह टाइगर को आवाज देकर उनसे बात करने की कोशिश कर रही थीं. उनके मुताबिक, वह अभिनेता को अपने ब्लॉग के व्यूज और उनके बारे में लिखी गई अच्छी बातों के बारे में बताना चाहती थीं. लेकिन टाइगर की कार आगे बढ़ गई और वह उनसे बात नहीं कर सकीं. सलमा को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर बाद उसी कार के आसपास गोलियों की आवाज सुनाई देने लगेगी और वहां का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा.
गोलियों की आवाज को पटाखे समझ बैठे लोग
सलमा शेख के मुताबिक, टाइगर की कार जब मैदान से निकलकर मुख्य सड़क की ओर पहुंची, तभी फायरिंग हुई. शुरुआत में वहां मौजूद कई लोगों को लगा कि दिवाली के पटाखे फोड़े जा रहे हैं. अचानक हुई आवाज के कारण किसी को तुरंत समझ नहीं आया कि मामला कितना गंभीर है. फिर लोगों की आवाजें बदलने लगीं. किसी ने हमले की बात कही तो भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. सलमा को भी तब अहसास हुआ कि यह पटाखों की आवाज नहीं, बल्कि गोलियां चलने की घटना है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर की कार को निशाना बनाया. कार में टाइगर मौजूद थे.उनके ड्राइवर को गोली लगी.
‘मच्छर सा दिख रहा था, भिखारी जैसा था…’
इस घटना के बाद सलमा शेख का बयान चर्चा में है. उन्होंने हमलावर का हुलिया बताते हुए कहा कि वह बेहद दुबला-पतला था और देखने में किसी फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति जैसा लग रहा था. हमलावरों की संख्या तीन बताई गई है. दो लोगों के फायरिंग करने और तीसरे के बाइक पर मौजूद रहने की बात कही गई. टाइगर को लेकर शुरुआती पुलिस जानकारी में कहा गया कि उन्हें गोली नहीं लगी. बाद में टूटे शीशे से मामूली चोटों का भी बात सामने आई. घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई की.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट, पुलिस कर रही जांच
फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई. अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम भी सामने आए हैं. इस मामले में सलमान खान का नाम भी चर्चा में आया है. वायरल संदेश में सलमान खान के साथ काम करने वालों को निशाना बनाने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है.
सीएम फडणवीस की चेतावनी की बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि, बेहद हाई प्रोफ़ाइल इस मामले में सीएम फडणवीस ने दावा किया था कि हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे. उन्होंने कहा था, ये बहुत सीरियस और निंदनीय मामला है. मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है. उनके इस ऐलान के बाद मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये तीन लोगों टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से फरार हुए थे. यह भी जानकारी मिली है कि फरार आरोपियों में से एक महाराष्ट्र या बिहार का जबकि 2 आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की. मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान, गुजरात में कई जगह छापेमारी कर रही है. फिलहाल मुंबई से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है. यह कार्रवाई कोर्ट रेलवे स्टेशन पर की गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

