बटाला. बटाला में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है जिसमें दो बंदूकधारी ने स्कूल के करीब फायरिंग की है। यह बटाला का काफी अच्छा एरिया माना जाता है। जहां पर फायरिंग हुई इसके करीब में एक स्कूल भी है और एक मंत्री का घर भी है। पुलिस फिलहाल मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि जिसने फायरिंग की है वह एक जिम का संचालक है।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे बटाला की पॉश कालोनी राधा कृष्ण की है, जहां 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई। जिस स्थान में फायरिंग हुई है उस घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर आम आदमी पार्टी के नेता का घर है।
गोली चलने की आवाज गनमैन ने भी सुनी और मौके पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन फरार हो गए। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है, जो सी.सी.टी.वी. के आधार पर जांच कर रही है।
- ‘जोहार’ बोलने पर छात्रों को गाली देने वाले TI सस्पेंड; उमंग सिंघार ने की FIR की मांग, BJP ने भी दी चेतावनी
- घड़ी तलाशते-तलाशते खुली अलमारी, बॉक्स में मिली गन; 12 साल के मासूम की गोली लगने से मौत!
- Aditya Birla Capital Share : 25% रिटर्न की उम्मीद, Jefferies ने दिया 475 रुपए का टारगेट, जानें तेजी की वजह
- सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर भड़के केजरीवाल, बोले- ‘बिल्कुल बेतुका’
- व्यापारी के घर पर बरसे लाठी-डंडे, शीशे तोड़े और गाड़ी पर हमला! CCTV में कैद पूरी वारदात

