अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग ने शनिवार रात सनसनी फैला दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त व्हाइट हाउस परिसर के अंदर मौजूद थे, तभी गोलियों जैसी आवाज सुनाई दी और पूरा इलाका कुछ ही मिनटों में सुरक्षा घेरे में बदल गया. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. संदिग्ध हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के तौर पर हुई है. उसकी तस्वीर भी पहली बार सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने व्हाइट हाउस के बेहद करीब पहुंचकर फायरिंग की कोशिश की, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मार गिराया.

वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाले एक हमलावर की पहचान हो गई है. उसका नाम नासिर बेस्ट बताया जा रहा है और वो खुद को यीशु मसीह समझता था. बताया जा रहा है कि हमलावर व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे.

सीक्रेट सर्विस के बयान के मुताबिक, 17वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के पास एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायर किया और संदिग्ध को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस गोलीबारी में एक राहगीर को भी गोली लगी.

घटना के बाद व्हाइट हाउस का नॉर्थ लॉन खाली करा लिया गया. सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स, स्नाइपर्स और भारी सुरक्षा बल पूरे इलाके में तैनात कर दिए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस की छत पर काउंटर स्नाइपर्स भी सक्रिय कर दिए गए थे ताकि किसी भी बड़े खतरे को तुरंत रोका जा सके.

व्हाइट हाउस पर हमले करने वाले शख्स की तस्वीर आई सामने आई है. हमलावर की पहचान नासिर बेस्ट के तौर पर हुई और उसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक नासिर को यीशु मसीह समझता था.

कौन था व्हाइट हाउस के बाहर गोली चलाने वाला शख्स, पहली तस्वीर आई सामने |  America shots fired near white house suspected attacker nasir best killed  secret service encounter

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि 21 साल के नासिर बेस्ट ने फायरिंग की थी, जिसे सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. बताया जा रहा है कि नासिर ने बैग से निकालकर रिवॉल्वर से फायरिंग की थी.

रिपोर्ट के मुताबिक नासिर बेस्ट एक रिवॉल्वर लेकर व्हाइट हाउस के बेहद सुरक्षित सुरक्षा चेकपॉइंट के नजदीक पहुंच गया था. इसके बाद उसने फायरिगं शुरू कर दी. मौके पर तैनात सीक्रेट सर्विस के जांबाज कमांडो ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. इस कार्रवाई में नासिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसक मौत हो गई.

इस दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसे संदिग्ध की गोली लगी या पुलिस अधिकारियों की. राहगीर की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नसीरे बेस्ट नाम का युवक इस पूरी घटना के केंद्र में है. हालांकि एजेंसियों ने अभी तक उसके मकसद को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां उसके बैकग्राउंड और संपर्कों की जांच में जुट गई हैं. बताया जा रहा है कि फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए आसपास की आवाजाही रोक दी गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m