लखनऊ. अलीगंज अग्निकांड मामले में 5 और अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड कर दिए गए हैं. LDA के AE संजय शुक्ला समेत 5 लोगों पर कार्रवाई की गई है. अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा भी निलंबित किए गए हैं. अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला पर भी गाज गिरी है. इसके अलावा अवर अभियंता हेमंत कुमार सस्पेंड किए गए हैं. साथ ही सुपरवाइजर बेलदार हरपाल भी निलंबित कर दिए गए हैं. अब अग्निकांड वाली इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है. बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया गया है. जेल में जाकर मालिक को नोटिस थमाया गया है.

बता दें कि 22 जून को हुई आगजनी की इस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हुई थी. जांच में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आईं हैं. इस मामले में पहले भी 2 इंजीनियर सस्पेंड किए जा चुके हैं. अब तक कुल 7 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हो गई है. 18 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है. सेवा में तैनात अधिकारियों पर पहले कार्रवाई हो रही है. वहीं संदिग्ध अधिकारियों पर भी विभागीय जांच शुरू की गई है.

इसे भी पढ़ें : लखनऊ अग्निकांड : SIT के रेडार में LDA के 100 से ज्यादा अधिकारी, निकाली जा रही जानकारी

जानिए पूरा घटनाक्रम

  • दोपहर 2:15 बजे: अलीगंज के सेक्टर डी के चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. पहले लोगों ने आग पर काबू का प्रयास किया.
  • दोपहर 2:30 बजे: आग को लगातार बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई.
  • दोपहर 3.10 बजे: फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. आग की भयावहता की जानकारी विभाग को दी गई. धीरे-धीरे दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया.
  • शाम 6:30 बजे: फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने और हालात के सामान्य होने की जानकारी दी गई. आग लगने से 15 युवाओं की मौत का मामला सामने आया.