भारत की यूनेस्को टेंटेटिव लिस्ट में 5 नई जगहें जुड़ी हैं, इनमें 4 जगहें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं. इनमें पुरानी गुफाएं, मंदिर और किला शामिल हैं. एक एंट्री महात्मा गांधी के सत्याग्रह से जुड़ी जगहों की है. वहीं पांचवीं एंट्री भारत और दक्षिण अफ्रीका से जुड़ी ‘साइट्स ऑफ सत्याग्रह’ है. इसके बाद UNESCO टेंटेटिव लिस्ट में अब भारत की 78 साइट हो गई हैं.
UNESCO की संभावित सूची में शामिल किया गया. ये 4 जगहें- बाघ गुफाओं की पेंटिंग, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिरों का समूह और उदयगिरि गुफाएं हैं.
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश में उदयगिरि गुफाओं सहित चार स्थल और भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों में मौजूद सत्याग्रह से जुड़े स्थान, यूनेस्को की भारत के लिए विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में जोड़े गए पांच नए स्थल हैं. यह ‘वर्ल्ड हेरिटेज’ (विश्व धरोहर) का दर्जा पाने की दिशा में एक अहम कदम है.
नई सूची में मध्य प्रदेश के उदयगिरि गुफाओं (Udaigiri Caves) समेत राज्य के चार महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को शामिल किया गया है. उदयगिरि गुफाएं विदिशा जिले में हैं. यहां कुल 20 गुफाएं हैं जो भोपाल से करीब 60km दूर है.
उदयगिरि की सबसे प्रसिद्ध कलाकृति भगवान विष्णु के वराह अवतार की विशाल शैल-मूर्ति है. वहीं, पांचवीं प्रविष्टि महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन से जुड़े स्थलों से संबंधित है. इसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों में स्थित वे स्थान शामिल हैं, जिनका सत्याग्रह के इतिहास से संबंध रहा है. इन 5 नई जगहों के जुड़ने के बाद भारत की टेंटेटिव लिस्ट में कुल 78 जगहें हो गई हैं.
आपको बताते चले कि किसी स्थल को विश्व धरोहर का दर्जा देने के लिए विचार किए जाने से पहले उसे यूनेस्को की अस्थायी सूची में मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. अर्थात किसी जगह को पहले UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया जाता है. इसके बाद ही उसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा देने पर विचार होता है. इसलिए इन पांचों साइटों को अभी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट का अंतिम दर्जा नहीं मिला है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


