महाराष्ट्र में देर रात घोड़बंदर रोड के मनपाड़ा इलाके में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णकर को उनके पार्टी ऑफिस के बाहर गोली मार दी गई. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले में दो आरोपी हिरासत में हैं. बताया जाता है कि हमलावर हेलमेट और मास्क पहने थे.प्रदीप अपने दफ्तर में थे, तभी हथियार लेकर आए हमलावरों ने दफ्तर के अंदर ही उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CCTV खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जा रही है.

ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर पर ऑफिस में घुसकर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला किया गया. इस घटना से हड़कंप मच गया.

महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार रात शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और डिविजन चीफ प्रदीप पूर्णेकर पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने उनके ऑफिस में घुसकर फायरिंग की और धारदार हथियार से भी हमला किया. यह घटना मंगलवार (29 सितंबर) रात 9:30 बजे से 9:45 बजे के बीच कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के एरिया में आर मॉल के पास हुई. 

हमले के पीछे का मकसद अभी तक अज्ञात है. पुलिस संभावित राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और व्यक्तिगत दुश्मनी सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. इस घटना से इलाके में तनाव पैदा होगा है. पार्टी के एक नेता के मुताबिक पूर्णेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में ठाणे विभाग प्रमुख थे.

घटना के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत जुटाए. जांचकर्ता हमलावरों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास की सड़कों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं.

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कितने थे, उनके पास किस तरह के हथियार थे. हत्या के विरोध और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए आसपास की सभी दुकानें बंद रखी गई हैं. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की तीन प्राथमिक स्कूलों को भी आज बंद रखा गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m