सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों पटवारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच बलरामपुर में पांच पटवारियों पर निलंबन की गाज गिरी है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पांच पटवारी निलंबित

एसडीएम (राजस्व) वाड्रफनगर की ओर से पटवारियों के निलंबन का आदेश जारी किया है, जिसमें गौतम पटेल, पन्नेलाल सोनवानी, कपिल देव भगत, धीरेंद्र उरमलिया और शैलेश मेहता का नाम शामिल है।

ड्यूटी पर नहीं लौटने पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, SDM की ओर से पटवारियों को बार-बार ड्यूटी पर लौटने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं देने और ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

मांगों को लेकर पटवारी संघ आंदोलनरत

बता दें कि प्रदेशभर में वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति देने और पीवी ऐप की जगह भुइंया ऐप से गिरदावरी का काम कराने की मांग को लेकर पटवारी संघ आंदोलनरत है। पटवारियों की हड़ताल के कारण गिरदावरी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H