कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक्शन के बाद पन्ना कलेक्टर उषा परमार हरकत में आ गईं। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद 5 दिन के अंदर याचिकाकर्ता को बकाया भुगतान कर दिया गया। याचिकाकर्ता जवीन आरा रिजवी को 3,15,548 रुपये का एरियर भुगतान मिल गया है।
यह भी पढ़ें: कलेक्टर साहिबा की बढ़ी मुश्किलें: IAS उषा परमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट, हाईकोर्ट ने SP को दी तामील की जिम्मेदारी
भुगतान के बाद कलेक्टर ने हाईकोर्ट में हलफनामा जमा करा दिया है। उन्होंने वारंट वापस लेने और अवमानना कार्रवाई समाप्त करने की गुहार लगाई है।बता दें कि पन्ना कलेक्टर उषा परमार को अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
कोर्ट के आदेश के बाद भी याचिकाकर्ता को भुगतान नहीं करने पर कोर्ट ने यह बड़ा फैसला लिया था। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


