पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें हारने के बाद टीएमसी 15 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नाराज़गी और ग़ुस्सा साफ़ दिख रहा है. लोग शिकायत कर रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी ने पार्टी को ‘ख़त्म’ कर दिया जबकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके ‘घमंडी व्यवहार’ के बारे में लिख रहे हैं.
कई लोग खुलकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर अपना ग़ुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. उसी तरह कई लोग उस कंसल्टेंसी फ़र्म आई पैक से भी नाराज़ हैं, जिसे उनकी पहल पर नियुक्त किया गया था.
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, महिला और बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा और खेल मंत्री अरूप बिस्वास समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से हार गए.
कुछ लोग शिकायत कर रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी ने पार्टी को ‘ख़त्म’ कर दिया जबकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके ‘घमंडी व्यवहार’ के बारे में लिख रहे हैं, उसी तरह कई लोग उस कंसल्टेंसी फ़र्म आई पैक से भी नाराज़ हैं, जिसे उनकी पहल पर नियुक्त किया गया था. ये फ़र्म टीएमसी का चुनावी प्रबंधन करती है.
एक नेता ने बीबीसी से बात करते हुए आई पैक कर्मचारियों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया. हालांकि बीबीसी ने इस संबंध में आई पैक का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन अब तक हमें उनकी तरफ़ से कोई जवाब नहीं मिला है.
कई हारे हुए उम्मीदवारों और उन कलाकारों ने भी राजनीति से दूरी बनाने का एलान किया है, जिन्हें टिकट नहीं मिला और जो फ़िल्म या खेल जगत से टीएमसी में आए थे. कई नेताओं और मंत्रियों ने स्थानीय मीडिया में ये आरोप भी लगाए कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के क़रीबी लोग ज़िला और स्थानीय स्तर के नेताओं से नियमित रूप से पैसे की मांग करते थे.
मालदा ज़िले के वरिष्ठ नेता और पूर्व पर्यटन मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने इसके लिए सीधे टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को ज़िम्मेदार ठहराया है.
चुनाव नतीजे आने के बाद जिस तरह पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुलकर सामने आए हैं, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी उन बयानों से सहमत नहीं है. साथ ही चार नेताओं और प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि ‘पार्टी विरोधी बयानों’ के कारण टीएमसी ने चौधरी के अलावा रिजू दत्ता, पापिया घोष, कोहिनूर मजूमदार और कार्तिक घोष जैसे नेताओं और प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

